Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग

SHARE:

  • पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
  • भूमिज भाषा को परीक्षा में शामिल करने की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में भूमिज समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित परीक्षा में राज्य की 15 भाषाओं को शामिल किया गया है, लेकिन भूमिज भाषा को इस सूची से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि भूमिज भाषा झारखंड की प्रमुख जनजातीय भाषा है, और इसे इस परीक्षा में स्थान मिलना चाहिए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur/Potka : किशोरियों के लिए नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भूमिज भाषा की मान्यता पर पुनः विचार की अपील

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पहले झारखंड सरकार ने शिक्षक भर्ती नियमावली-2012 और 2016 में भूमिज भाषा को मान्यता दी थी. इसके तहत, भूमिज भाषा को कोड संख्या-57 प्रदान किया गया था और इसे झारखंड वनारक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2014 और झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा-2015 में भी शामिल किया गया था. इस प्रक्रिया से समाज के कई युवा सरकारी नौकरी प्राप्त कर पाए थे. हालांकि, वर्ष 2023 में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं से भूमिज भाषा को हटा दिया गया, जिससे हजारों युवा प्रभावित हुए हैं. अब शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 में भी इस भाषा को शामिल नहीं किया गया है, जिससे भूमिज समाज में असंतोष बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें Seraikela : नीति आयोग की टीम का गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में निरीक्षण

शिक्षा मंत्री ने मामले पर विचार करने का दिया आश्वासन

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड में भूमिज जनजाति की आबादी लाखों में है और भूमिज भाषा मातृभाषा के रूप में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, धनबाद और बोकारो जिलों में बोली जाती है. उन्होंने यह मांग की कि शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 में भूमिज भाषा को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि इस भाषा के जानकार युवा भी शिक्षक बनने के अवसर से वंचित न हों. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया कि सरकार इस पर विचार करेगी और उचित निर्णय लिया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर