Jamshedpur : जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिला, विधि व्यवस्था पर की चर्चा

SHARE:

  • जमशेदपुर में सुरक्षा और यातायात सुधार पर जोर, प्रशासन को सहयोग का आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पयुष पाण्डेय से औपचारिक मुलाकात की. इस अवसर पर एसएसपी को जिले में पदभार ग्रहण करने पर बुके और अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया. जिलाध्यक्ष ने मुलाकात में जिले की विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि आम नागरिकों और व्यवसायिक वर्ग की सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्होंने जमशेदपुर में बढ़ती वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई. इसके साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सितारामडेरा थाना क्षेत्र में युवक पर चायनीज चापड़ से हमला, बाइक भी तोड़ी गई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिलाध्यक्ष ने चेकिंग के नाम पर माहौल खराब होने की बात उठाते हुए प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता बरतने का आग्रह किया ताकि आम जनता का प्रशासन और सरकार पर विश्वास बना रहे. उन्होंने जनहित के मामलों में प्रशासन के साथ सहयोग का भी आश्वासन दिया. बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी उपायुक्त से मुसाबनी के बाजार के दुकानदारों के मुद्दे पर बैठक करेगी. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, अरूण कुमार सिंह, राकेश साहू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर