WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नए साल का स्वागत और पुराने साल का शुक्रिया गुरु की गोद में करेगी सिख संगत, साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाले समागम की तैयारियां जोर हुई

SHARE:

गुरु नानक सेवा दल के दो दिवसीय समागम को लेकर विशाल पंडाल निर्माण का कार्य अरदास उपरांत हुआ शुरु

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल के बैनर तले होने वाले सालाना समागम की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. गुरुवार को समागम के लिए विशाल पंडाल निर्माण का कार्य शुरु होने से पहले गुरु का ओट आसरा लिया गया। गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी सुखजिंदर सिंह ने अरदास की, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों और संगत के बीच मिष्टान प्रसाद का वितरण किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह है समागम का उद्देश्य

बता दें कि दल की ओर से पिछले कई वर्षों से यह समागम आयोजित किया जाता है, जिसमें पुराने साल को अलविदा और नए साल के स्वागत के लिए गुरु की निघी गोद में संगत को एकत्र किया जाता है. इसका उद्देश्य संगत खासकर युवा पीढ़ी गुरु से जुड़े और पश्चिमी सभ्यता से वह दूर रहें.

संगत को निहाल करेंगे पंथ प्रसिद्ध विद्वान

दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को दो दिवसीय समागम सजाया जायेगा. समागम में सिख संगत को निहाल करने कथावाचक मान सिंह अमृतसर वाले, रागी जत्था भाई जगतार सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहेब एवं रागी भाई प्रिंसपाल सिंह पटियाला वाले पहुंचेंगे. 31 दिसंबर रविवार को दोपहर में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जायेगा, जबकि दोनों दिन शाम के दीवान में संगत के लिए चाय नाश्ते की सेवा रहेगी, जो की गुरु रामदास सेवक जत्था एवं खालसा सेवा दल के सदस्य निभाएंगे.

अरदास में ये हुए शामिल

दल के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव श्याम सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गंभीर, त्रिलोक सिंह, हरबीर सिंह भाटिया, त्रिलोचन सिंह उर्फ़ पप्पी बाबा, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, दलबीर सिंह गोल्डी, सन्नी सिंह, करतार सिंह, त्रिलोक सिंह एवं मुख्य रूप से गुरु नानक टेंट के इंदरपाल सिंह और तरणप्रीत सिंह बन्नी शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर